फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाईल की दुकान पर हवाई फायरिंग, दुकानदार आतंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी स्थित एक मोबाइल की दुकान पर दो दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों की ओर से हवाई फायरिंग कर दुकानदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना-पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नंदगंज निवासी सुनील कुमार कुशवाहा की सब्जी मंडी में मोबाइल की दुकान है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि 11 जनवरी की शाम दुकान पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और किसी से उसकी मोबाइल पर बात कराई। मोबाइल पर बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि उसे एक मोबाइल दे दो। जब मोबाइल देने से मना किया तो दुकान पर पहुंचे बदमाश ने हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ दूरी पर खड़े बाइक सवार के साथ फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में सीएम पोर्टल पर प्रार्थना-पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें