सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटना स्थल दिलदारनगर क्षेत्र में होने के चलते दिलदारनगर पुलिस को सूचना दी। वहां की पुलिस ने घटना स्थल पर खड़ी बुलेट और मोबाइल को कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरडी चौरसिया ने घटना की जानकारी ली।
इधर एहतियात के तौर पर जमानिया, रेवतीपुर, नगसर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पति की हत्या की सूचना मिलते ही एक माह से मायके गई पत्नी तमन्ना परिवार की अन्य महिलाओं के साथ रोते- बिलखते थाने पहुंच गई। मृतका की पत्नी ने पूर्व प्रधान पति अब्बास खां, उसके पुत्र अरशद खां, आरिफ खां, इरफान खां और नौरेज खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
उधर, वारदात के बाद नामजद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से पूछताछ के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस संबंध में एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि किसान को किसी ने फोन करके बुलाया और उसकी हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।