फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या, दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Apr 2022 02:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के मुड़ियार गांव में घर में घुसकर किसान पर परिवार पर लाठी-डंडे से हमला बोला गया। घटना में किसान की मौत हो गई। उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले के मुड़ियार गांव में बीती रात दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से पीटकर किसान की हत्या कर दी। वहीं किसान के दोनों बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। पीड़ित के परिजनों में कोहराम मचा है। सैदपुर कोतवाली के मुड़ियार गांव स्थित एक आश्रम में अनुज सिंह (18) कुछ कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। तब मौके पर मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।

बेटे को बचाने की कोशिश में गई पिता की जान

देर रात विपक्षी अनुज के घर पहुंचे। अनुज जब कमरे से बाहर निकला तो उसपर लाठी डंडे से प्रहार करने लगे। बीचबचाव करने आए उसके बड़े भाई विशाल सिंह (23) और पिता सुरेंद्र सिंह (55) को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखपुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन

आननफानन घायल पिता और दोनों पुत्रों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव लेकर परिवार के लोग घर चले आए। जबकि दोनों बेटों का इलाज चल रहा है।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई विपिन सिंह की तहरीर पर गांव के ही तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू  कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें