फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अतरौला गांव के पास खेत की सिंचाई करने जा रहे एक किसान की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को कान से कम सुनाई देता था।
विज्ञापन

रामपुर पतारी गांव निवासी सुरेंद्र चौहान (45) अतरौला गांव में बंटाई पर खेत लिए थे। वह सुबह आठ बजे बंटाई पर लिए गए खेत की सिंचाई के लिए जा रहे थे। मऊ से वाराणसी के तरफ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ट्रेन जाने के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मोती चौहान ने बताया कि अतरौला गांव के पास बंटाई की जमीन पर सिंचाई करने के लिए सुरेंद्र जा रहे थे। उन्हें कान से कम सुनाई देता था। मृतक की पत्नी बिंदु और तीन पुत्रों सहित परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें