हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाएं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव सिंह के निर्देशन में संचालित की जा रही हैं। बुधवार को कुल चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि बुधवार को प्रथम पाली में एमए प्रथम वर्ष के भूगोल तृतीय प्रश्न पत्र में पंजीकृत 44 तथा हिंदी में पंजीकृत 67 के सापेक्ष कोई अनुपस्थित नहीं रहा। बीए तृतीय वर्ष के हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र में पंजीकृत 202 के सापेक्ष 201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सायं की पाली मे बीए द्वितीय वर्ष दर्शनशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत 93 के सापेक्ष 91 बीएससी द्वितीय वर्ष गणित विषय में पंजीकृत 57 के सापेक्ष 55 एवं एमए अंतिम वर्ष अर्थशास्त्र विषय में 42 के सापेक्ष 41 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बताया कि परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए केंद्राध्यक्ष ने सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की है। इसमें संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. विमला देवी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह तथा आंतरिक उडाका दल टीम में डॉ. अमित कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह को दायित्व सौंपा गया है।