फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में मंगलवार की सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काटने जा रहे किसान की बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पत्नी ने निजी ट्यूवबेल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान वीरबहादुर राजभर (55) सुबह खेत में पशुओं का चारा काटने के लिए पत्नी विद्यावती के साथ गए थे। पत्नी खेत में चारा काटने लगी। इसी दौरान वीर बहादुर खेत में शौच के लिए चले गए। इस दौरान रास्ते में ट्यूवबेल चलाने के लिए खिंचे गए तार के चपेट में आ जाने से झुलसकर मौत हो गई। पास के खेत में काम रहे ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाते हुए घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। इधर शोर सुनकर पत्नी विद्यावती भी घटना स्थल पर पहुंची और पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी विद्यावती ने निजी ट्यूवबेल संचालक पर बिना प्लास्टिक कोटेड विद्यत तार खिंचकर लापरवाही से ट्यूवबेल संचालित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें