फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां गांव में सोमवार की रात आई बरात में द्वार पूजा के लिए जाते समय हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुल्हे के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस चार संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली के चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव निवासी रामसूरत सिंह के पुत्र धनंजय की शादी सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां निवासी सियाराम सिंह की पुत्री से तय थी। बरात गांव पहुंची। इसके बाद घरातियों द्वारा उनकी आवभगत की गई। बरात फिर द्वारपूजा के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बरात में शामिल एक युवक के द्वारा तमंचे से कई बार हवाई फायरिंग की गई। अन्य बरातियों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान तमंचे में गोली फंस गई और गोली निकालते समय पास में खड़े लक्ष्मण कुशवाहा (60) के पेट में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद बरातियों में अफरातफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वृद्ध की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि हर्ष फायरिंग में गोली लगने से वृद्ध की मौत हुई है। दूल्हे के भाई मनोज द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें