फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में लगी आग, लाखों का मसाला जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित मसाले के कारखाने में बुधवार की रात आग लगने से 890 पेटी मसाला जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे कोचिंग सेंटर पर पहुंचे छात्रों ने पीड़ित को सूचना दी।
विज्ञापन

कछुआ गांव निवासी शुभम मिश्रा की रायपुर बाजार में मसाले का कारखाना है। शाम करीब छह बजे शुभम कारखाना बंद कर कछुआं गांव स्थित घर चले गए। रात में किसी समय आग लगने से कारखाने में रखा मसाला जलकर नष्ट हो गया। रात में कारखाने में कोई रहता नहीं है जिसके चलते आग लगने की जानकारी तत्काल नहीं हो पाई। कारखाने के एक हिस्से में कोचिंग संचालित होता है। घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह कोचिंग के छात्र जब पहुंचे तो अंदर से उठ रहे धुआं को देख तत्काल शुभम को सूचना दी। कारखाना पहुंचकर शुभम ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचता, आग बुझ चुकी थी। शुभम के अनुसार आठ सौ नब्बे पेटी मसाला जलकर राख हो गया। इस घटना में वायरिंग जल गई और प्लास्टर झड़ गया जिससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें