फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सात केंद्रों पर किया जाएगा। इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को बोर्ड की ओर से स्वीकृति मिल गई है। कापियों की जांच के लिए जल्द ही जिले को परीक्षकों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से आयोजित थी। जिले में बनाए गए 229 केंद्रों पर बीते दिनों संपन्न हुई दोनों कक्षाओं की परीक्षा में एक लाख 49 हजार 701 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा खत्म होने के बाद अब कापियों के मूल्यांकन की बारी है। इस बार मूल्यांकन के लिए सात केंद्र बनाने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया था। बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज, इंटर कालेज गहमर, श्री शिवपूजन इंटर कालेज एवं अष्ट शहीद इंटर कालेज में कापियों की जांच का कार्य किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का डाटा अपडेट करने का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही परीक्षकों की सूची जिले को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित जिलों में भेजने के निर्देश के क्रम में शीघ्र ही यहां से कापियों को भेजा जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए भेजे गए सात केंद्रों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें