माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुधवार को पूरा हो गया। आज शेष चार केंद्रों पर 17 हजार से अधिक कॉपियां जांची गई।
सभी सात केंद्रों को कुल 607254 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए प्राप्त हुई थी। तीन केंद्रों राजकीय सिटी इंटर कालेज, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा एवं इंटर कालेज गहमर में ईद के अवकाश से पहले आवंटित कापियों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया था। शेष चार केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य आज पूरा कर लिया गया। इसमें अष्ट शहीद इंटर कालेज में आज 9874, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 1787, शहीद स्मारक इंटर कालेज में 2594 तथा बापू इंटर कालेज में 2838 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस तरह से राजकीय सिटी इंटर कालेज में कुल प्राप्त 90941, अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में 84501, राजकीय बालिका इंटर कालेज 97556, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा 98389, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में 85901, बापू इंटर कालेज 86746 तथा इंटर कालेज गहमर को कुल प्राप्त 63240 कॉपियां जांची गई।