फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सत्यदेव का नामांकन खारिज

Tue, 16 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र  की विधान परिषद की सीट के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान एक प्रत्याशी का पर्चा जांच में खारिज हो गया। इस तरह से अब पांच उम्मीदवार रह गए हैं। बुधवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच के चलते कलेक्ट्रेट के पास राजनीतिक गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन


विधान  परिषद (एमएलसी) की सीट के लिए जिले में चुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव के नामांकन का कार्य सोमवार को संपन्न हो गया। 3 मार्च को होने वाले मतदान के लिए आधा दर्जन प्रत्याशियों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया था। नामांकन के अंतिम दिन पांच सहित कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में सपा के डा. सानंद सिंह, विशाल सिंह चंचल, देवेन्द्र, राजनाथ, जिउत सिंह यादव, सत्यदेव प्रमुख रहे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक प्रकाश जीसी जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चन्द्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार उपस्थित थे। जांच में सत्यदेव का पर्चा खारिज हो गया। बताया गया है कि सत्यदेव के नामांकन में प्रस्तावक 10 थे, जबकि हस्ताक्षर 9 लोगों के थे। भाग संख्या, क्रमांक भी गलत भरा गया था। इस तरह से अब पांच उम्मीदवार रह गए हैैं। बुधवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। जांच के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, अभय शंकर मिश्र, श्याम किशोर त्रिपाठी तथा राकेश पांडेय मौजूद थे। जांच के समय पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, सपा प्रत्याशी डा. सानंद सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह, यादवेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें