फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूलों के ऊपर से हटेंगे बिजली के तार, खर्च होंगे 1.54 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के जिन विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। उनको 3-4 महीने के अंदर हटा दिया जाएगा। इस कार्य पर 1.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। इसको लेकर डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में समिति का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

गठित कमेटी में डीएम, सीडीओ, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी व बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता हैं। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे तार व खतरे में छात्रों की जान संबंधित खबरें काफी दिनों तक मीडिया के सुर्खियों में बनी रहीं। इसके बाद शासन की ओर से इसको गंभीरता से लिया गया है। बजट जारी करते ही जल्द से जल्द बिजली के तारों को हटाने का निर्देश बिजली निगम को दिया गया है। 19 जुलाई को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का निरीक्षण करने आए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के एमडी शंभू कुमार ने पत्रकारों को बताया कि विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार हटाए जाएंगे। इसको लेकर सर्वे कर लिया गया है। साथ ही कमेटी का भी गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें