फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा, मौके पर पहुंचे तहसीलदार

Sun, 27 Jun 2021 07:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

बिजलीकर्मी गांव के शख्स के यहां बिजली का तार ठीक करने गया था। इसी दौरान करंट लगने से मौत हो गई, तो परिजनों ने युवक का शव उसी के घर के सामने रखकर हंगामा किया। मुआवजे का आश्वासन मिलने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
बिजलीकर्मी के बाद परिजनों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक बिजलीकर्मी की करेंट लगने से मौत हो गई। इस दौरान परिवार के लोग गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर सुबह 10 बजे शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे कासिमाबाद एसडीएम ने आश्वासन देकर शाम करीब तीन बजे मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के सिगेंरा गांव गांव निवासी मंजीत राम(42) बिजली मरम्मत का कार्य करता था। सुबह करीब नौ बजे उसे गांव का ही एक व्यक्ति विद्युत आपूर्ति नहीं आने पर उसे ठीक कराने के लिए ले गया था।

युवक गांव के बाहर सिवान में विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से झुलसकर जमीन गिर पड़ा। इधर हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को इलाज के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इधर परिवार के लोग अस्पताल से युवक का शव लेकर बिजली ठीक कराने के नाम पर लाइन मैन को बुलाने वाले व्यक्ति के घर पहुंचे और दरवाजे के बाहर शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद पहुंचे कासिमाबाद एसडीएम भारत भार्गव ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें