फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार पदों के लिए 25 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पदों के लिए 25 को होगा मतदान
विज्ञापन

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में चार पदों के लिए 25 जनवरी को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद पर काशीनाथ राय और शंकर सिंह यादव ने अपना नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदित्य नारायण सिंह और शशिकांत यादव, महासचिव पद पर विनोद कुमार चतुर्वेदी और समीक्षा प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मदन सिंह कुशवाहा और रमेश सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस तरह इन चारों पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इस चुनाव में कुल 216 अधिवक्ता मतदाता हैं। शेष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस वर्ष कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे में केवल पांच लोगों ने ही नामांकन किया। इस कारण एक पद रिक्त रह गया है। इस संबंध में जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह यादव ने दी है।
विज्ञापन

00000
नेताजी की जयंती आज
गाजीपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बसु स्मारक समिति की ओर से 23 जनवरी को दिन में 11 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बसु की जयंती मनाई जाएगी। यह जानकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष युधिष्ठिर तिवारी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें