फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद कोहरे के आगोश में, ठंड ने कंपाया

विज्ञापन
बिहारीगंज- जिऊली देवगांव मार्ग पर अनौनी बाजार के पास घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद शुक्रवार को कोहरे की आगोश में रहा। चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिुठुरा दिया। ठंड से कंपकपाते शरीर को गर्म करने के लिए अलाव का सहार लिए दिखे। ठंड से रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। कोहरा इतना अधिक रहा कि दोपहर के बाद वाहन सड़कों पर दिखे। हालांकि कुछ वाहन लाइट जला कर सड़कों पर गुजरे। बड़े बुजुर्गों और बच्चों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे से कोहरा छाने लगा। आधी रात के बाद से लेकर शुक्रवार की 11 बजे तक जिले कोहरे की जद में रहा। घना इतना कि कुछ फीट की दूरी पर मौजूद वाहन और लोग समझ में ही नहीं आ रहे थे। दोपहर तक धूप न निकलने से गलन व ठंड का असर पहले की तुलना में अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे में हेडलाइट व फाग लाइट जलाने के बाद भी 50 मीटर की दूरी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। वाहन रेंग- रेंगकर चलते रहे। लंबी दूरी के वाहन कोहरे के चलते घंटों देर से चले। ठंड की वजह से पाला पड़ने, कोहरा छाने व शीतलहर चलने की संभावना बढ़ती चली जा रही है। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में गर्म व ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ रही है। इतना ही नहीं बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए इलेक्ट्रिक सामानों में हीटर, वार्मर आदि की मांग बढा दी है। शहर हो या देहात, हर गली-मोहल्ले में लोग जगह-जगह लकड़ियां जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। किसान-मजदूर भी खेतों में जाकर पहले पत्ती आदि जलाकर शरीर को गर्म कर रहे हैं, इस के बाद वह कार्य शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें