फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर अमेदा गांव के सामने बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमेदा निवासी रामबचन राजभर की पत्नी शारदा देवी (65) बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बिहारीगंज-मेहनाजपुर मार्ग पर कहीं से पैदल जा रही थी। इस बीच करीब छह बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सहित चालक फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग वहां पहुंच गए और चीख-पुकार करने लगे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों में इस बात की चर्चा की थी कि शारदा देवी कम सुनती थी। शायद इसी वजह से उन्हें बाइक की आवाज या हार्न सुनाई नहीं दिया होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर सइचानपुर गांव निवासी गुड्डू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें