कासिमाबाद। थाना क्षेत्र बहराइच गांव निवासी एक वृद्धा ने शुक्रवार की सुबह मकान के एक कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाके के बहराइच गांव निवासी हरदेव राजभर परिवार शुक्रवार की सुबह खेत पर काम करने के लिए गया था। दिन में करीब साढ़े 11 बजे जब घर लौटा तो देखा कि पत्नी कमलावती (60) नजर नहीं आ रही थी। उसके खोजते हुए जब मकान में भूसा रखने वाले कमरा में पहुंचा तो देखा कि वह साड़ी के फंदा से बांस के सहारे लटक रही थी। यह देख परिजन चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मृतका के पति हरदेव ने दिए गए तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।