फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मवेशी बरामद, एक पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के मानिकपुर कोटे गांव के पास गंगा नदी के किनारे से पुलिस टीम ने शुक्रवार को बिहार बिक्री के लिए पैदल ही ले जाए जा रहे आठ मवेशियों को बरामद कर लिया। साथ ही एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जबकि तीन तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मानिकपुर कोटे गांव के पास गंगा नदी के किनारे घेराबंदी करके आठ मवेशियों को बरामद करने के साथ एक तस्कर को धर-दबोचा। जबकि तीन तस्कर चकमा देकर फरार हो गए। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम नंदगंज निवासी अंगद पासवान बताया। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि तस्कर का चालान कर दिया गया है। वहीं मवेशियों को गोशाला में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें