फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का फूंका पुतला

Wed, 12 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को अनंतनाग में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए एसपी कार्यालय के सामने आतंकवादियों का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।       
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरजू पांडेय पार्क में आतंकी हमले में मारे गए अमरनाथ तीर्थ यात्रियों को श्रद्घांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि तीर्थ यात्रियों पर आतंकवादियों द्वारा कायराना हमले की सभी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। आतंकवादियों ने श्रद्घालुओं पर हमला कर अपनी निचता का परिचय दिया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि अब समय आ गया है कि आतंक वादियों के आका पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। जब तक इसके आका को सबक नहीं सिखाया जाएगा। वह अपनी आदत से सुधरने वाला नहीं है और इसी तरह के कायरनामा हरकत आतंक वादियों से कराता रहेगा। कहा कि भारत की जनता चाहे वह किसी भी धर्म समुदाय के हो इस तरह के हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब आतंकवादियों को नेस्तनाबुद कर देना चाहिए। जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि सुरक्षा में कहीं चुक अवश्य हुई है। जिससे इस प्रकार की घटना हुई है। जिलाध्यक्ष ने बस के ड्राईवर शेख सलीम को सलाम करते हुए कहा कि चालक ने वीरता का परिचय देते हुए अन्य तीर्थ यात्रियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया। कहा कि आज देश तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले से शोक में डूबा हुआ है। अब पाक से किसी भी तरह से बात-चीत नहीं होना चाहिए। पाक को कड़े शब्दों में एवं कार्रवाई करके  सबक सिखाने का अवसर है। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मृत तीर्थ यात्रियों को श्रद्घांजलि अर्पित कर कार्रवाई की मांग करते है। इस मौके पर आशुुतोष गुप्ता, परवेज खा, माधवकृष्ण, यासिर, सम्मीउल्लाह खां, अंजुन, रईस अहमद, राजेश उपाध्याय, मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन

     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें