फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में आयोजित मेला-प्रदर्शनी संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग और नहेरू युवा केेंद्र के तत्वावधान में बुधवार को पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर करंडा विकास खंड कार्यालय पर अन्तोदय मेला-प्रदर्शनी और गोष्ठी का समापन समारोह पूर्वक हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि घुरभारी राम ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजानाओं का लाभ सभी को उठाना चाहिए। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करण्डा के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय के
विज्ञापन

विचारों को जाना-समझा। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सिकंदपुर के अविनाश सिंह प्रथम, रामजन्मपुर के रोशन यादव द्वितीय और करण्डा की अंकिता सिंह तृतीय स्थान पर रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करंडा की छात्राएं स्वाती साधना, ज्वाला एवं टीम ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंतिमा, मंशा एव़ं राजेश कुमार ने मोहक लोकगीतों से समारोह में चार चांद लगा दिया। इस मौके पर कौशल विकास मिशन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एकीकृत बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, कुष्ठ रोग विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग आदि विभागों के प्रतिनिधि, धनंजय प्रजापति, प्रदीप कुमार, रोली शर्मा, सत्यभामा पांडेय, आरिफ, सतीश, रामदुलारे यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता करंडा के ग्राम प्रधान सूबेदार सिंह यादव और संचालन नागेंद्र कुमार सिंह ने किया। अतिथियों का आभार शिवकुमार सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें