फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के दर्शन को जाना हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के लोगों को वैष्णो देवी का दर्शन करने जाना आसान हो गया है। रेल प्रशासन 16 जुलाई से वैष्णो देवी के लिए ट्रेन का परिचालन करने जा रहा है। ट्रेन सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को संचालित होगी। 15 को यह ट्रेन वैष्णो देवी से रवाना की जाएगी। गाड़ी संख्या 04656 को 15 जुलाई वैष्णो देवी कटरा से तथा 16 जुलाई को गाड़ी संख्या 04655 को गाजीपुर सिटी से वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी। 16 जुलाई से अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। ट्रेन कटरा से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान करेगी जो जम्मूतवी सुबह 7.20 बजे, पठानकोट कैण्ट सुबह 9.05 बजे, जलन्धर कैण्ट सुबह 10.55 बजे, लुधियाना दोपहर 12.03 बजे, अम्बाला कैण्ट दोपहर 13.55 बजे, सहारनपुर से शाम 15.15 बजे, मुरादाबाद से शाम 6.18 बजे, लखनऊ से रात 11.30 बजे और दूसरे दिन सुल्तानपुर में रात 1.50 बजे, जौनपुर सिटी सुबह 3.05 बजे, जौनपुर सुबह 4.20 बजे, औंड़िहार सुबह 5.12 बजे और गाजीपुर सिटी सुबह 6 बजे पहुचेंगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 04655 गाजीपुर सिटी-वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 जुलाई से अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान और वैष्णो देवी कटरा दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन में शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, पेन्ट्रीकार का एक तथा जनरेटर सह लगेज यान के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें