जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित निरीक्षण भवन के पास बने विपणन शाखा के गोदाम से बीते तीन जुलाई की रात हुई गेहूं की बोरी की चोरी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को सोमवार को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की गोदाम से चोरी हुई गेहूं से भरी बोरी को टेंपो से ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और विकास खंड तिराहे के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पप्पू बिंद धरमू बिंद निवासी हेतिमपुर गणेश निवासी नई बस्ती राजकुमार शाह निवासी लोदीपुर बताया। उनके पास से चोरी की 20 बोरी (एक बोरी 50 किग्रा) चोरी की गई गेहूं आठ खाली बोरी और एक टेंपों बरामद की गई है। पकड़े गये टेंपों से चोर चोरी का सामान ले जा रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया।