फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट और थर्मल विजन कैमरे से लैस ड्रोन रखेगा नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा मार्ग से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले से सटे बिहार राज्य के मद्य निषेध विभाग द्वारा मोटरबोट से 24 घंटे निगरानी रखने के लिए पेट्रोलिंग की जाएगी। नाइट और थर्मल विजन कैमरे से लैस ड्रोन यूपी से बिहार में गंगा के रास्ते शराब ले जाने की तस्वीर उपलब्ध कराएगा। पेट्रोलिंग दल कैमरे की मदद से शराब तस्करों पर त्वरित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बिहार ने आधुनिक उपकरणों से लैस मद्य निषेध के पहले मोटरबोट का गंगा में उतारा। बोट के ऊपर ड्रोन के लिए टेकऑफ और लैंडिंग पैड बनाया गया है। रात में अवैध शराब के ठिकाने और तस्करी का पता लगाने के लिए नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं। मोटरबोट में जीपीएस लगा है, जिससे नदी में आसानी से ट्रैकिंग की जा सकेगी। वहीं यूपी से बिहार शराब ले जाने वाले तस्करों को पकड़ने में सहायता मिलेगी। यह मोटरबोट नदी के सभी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेगी और नदी मार्ग से अवैध शराब ले जाने वालों का पीछा कर पकड़ेगी। बिहार में शराबबंदी कानून की सफलता के लिए प्रवर्तन-तंत्र सुदृढ़ और सक्रिय किया गया है। गंगा के साथ अन्य नदी क्षेत्रों में भी पेट्रोलिंग कराई जाएगी। रात में भी सघन गश्त किया जाएगा। बिहार के मद्यनिषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग की ओर से 50 किमी की दूरी पर एक गश्ती तैनात रहेगा। सड़क से लेकर नदियों तक शराब की तस्करी पर गहरी नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें