फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर विभिन्न कार्यो की प्रगति देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने बुधवार को वाराणसी-औड़िहार-जौनपुर रेल खंड पर चल रहे औड़िहार-जौनपुर(49 किमी) दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की विंडो ट्रेलिंग निरीक्षणकर प्रगति देखी। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण यान सेरियर विंडो ट्रेलिंग एवं काशन आर्डर चेककरते हुए वाराणसी से औड़िहार पहुंचे। इसके बाद औड़िहार से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रेल पथ जड़ाई, बैलास्टफैलाई, लाइन फिटिंग्स, क्रासओवर लाइन, ओवरहेड ट्रैक्शन, कलर लाइटसिग्नल, सूचना-चेतावनी बोर्ड, स्टेशन सेक्शन, ब्लाक सेक्शन, पर्याप्त दूरी के मानकोंका निरीक्षण किया। इस दौरान वह डोभी रेलवे स्टेशन पर ठहरे एवं स्टेशन का गहननिरीक्षण कर यार्ड प्लान देखा। दोहरीकरण के निमित्त इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों के नक्शे का अवलोकन किया। औड़िहार-जौनपुर रेल खंड के रेलवे ट्रैक, ओवरहेड केबिल, हाई टेंशन एचटी क्रासिंग और ट्रैक्शन लाइन की ऊंचाई केसंबंध में संबंधित को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने औड़िहार से जौनपुर तक चल रहे दोहरीकरण सहविद्युतीकरण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा करने पर बलदिया। इस अवसर पर उप मुख्य इंजीनियर निर्माण गौरव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अतुल त्रिपाठी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें