दानापुर मंडल के डीआरएम आरके झा ने गुरुवार को भदौरा रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। हालांकि उनका यहां रुकने का कार्यक्रम नहीं था लेकिन लोगों के उत्साह और अनुरोध को देख वह रुके और लोगों से रुबरू हुए।
भदौरा रेलवे स्टेशन परिसर में निरीक्षण के दौरान पिंटू सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को यात्री सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया। डीआरएम ने पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर विकास के लिए हर संभव प्रयास
करने का आश्वासन दिया। करीब दस बजे से इंतजार कर रहे लोगों को शाम चार बजे डीआरएम का सैलून देख कर खुशी हुई। इस मौके पर पंकज रौनियार, अनिल खरवार, ग्राम प्रधान सुभाष यादव, बलवंत सिंह, अशोक वर्मा, अनिल, दीपक,
विवेक, राजबहादुर चौबे, धर्मशंकर सिंह उपस्थित रहे।