फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे डॉ. अशोक द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की बैठक संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर के स्वामी विवेकानंद कॉलोनी स्थित आवास पर हुई। इसमें 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले संस्था के सैतीसवें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह (चेतना महोत्सव-2022) की तैयारी पर विस्तार से चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान से इस वर्ष मुहम्मदाबाद तहसील के सुल्तानपुर ग्राम निवासी डॉ. अशोक द्विवेदी को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों से पुरस्कृत एवं सम्मानित डॉ. अशोक द्विवेदी विगत चार दशकों से भोजपुरी साहित्य साधना में संलग्न हैं। इनकी इसी साधना को दृष्टिगत कर हाल ही में इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। वे विगत चालीस वर्षों से भोजपुरी की लोकप्रिय पत्रिका ‘पाती’ का सम्पादन कर रहे हैं। उनका रचना संसार भी विस्तृत है। राम जी क सुगना (निबंध संग्रह), गांव के भीतर गांव (कथा संग्रह), फुटल किरिन हजार (गीत संग्रह), बनचरी (उपन्यास), कुछ आग कुछ राग (कविता संग्रह) उनकी प्रमुख कृतियां हैं। बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति-दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई एवं नेहरू ग्राम भारती डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रो. राममोहन पाठक होंगे। अध्यक्षता सदस्य कार्य परिषद-अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आनंद कुमार सिंह करेंगे। संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में संस्था के तत्वावधान में विगत वर्ष आयोजित सामान्य ज्ञान, गणित, निबंध, चित्रकला एवं विचार-अभिव्यक्ति (हिंदी एवं अंग्रेजी) प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कलाकार रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर हरिनारायण हरीश, डॉ. अक्षय पांडेय, कामेश्वर द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, डॉ. रविनंदन वर्मा, दिग्विजय उपाध्याय, संजीव गुप्त, प्रभाकर त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें