फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने मरीज को दिया नया जीवन, सर्जरी कर निकाला ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल में भी अब जटिल सर्जरी शुरू हो गई है। सिधौना के एक मरीज के पेट का आपेरशन करके बुधवार को ट्यूमर निकाला गया और आंत को बाईपास कया गया है। करीब दो घंटे में चिकित्सकों ने सफल आपरेशन किया।
विज्ञापन

सिधौना निवासी पत्तू राम की आंत में रुकावट थी और उनकी हालत खराब हो गई थी। उनको जिला अस्पताल भर्ती कराय गया था। सर्जन डा. रामकृत, डा. राजेश सिंह, डा. जय प्रकाश राय और संज्ञाहरण विज्ञानी डा. उदय सिंह ने दो घंटे आपरेशन करके आंतों के बीच से ट्यूमर को निकाला। आंत को बाईपास करके उन्हें नया जीवन दिया। निजी अस्पतालों में इस तरह के आपरेशन पर 80 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च होते हैं। जिला अस्पताल में मुफ्त आपरेशन हुा। राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी शुरू कर दी गई है। अब मरीजों निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें