फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य एवं एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक बैरकों की जांच-पड़ताल की गई। साथ ही मेस में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी अफसरों ने जांची व परखी। इस दौरान कैदियों से बातचीत कर उनका हाल जाना। जेल में इलाज और भोजन के बारे में भी लोगों से बात की।
विज्ञापन

बदलते मौसम और कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए कैदियों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इनके खान-पान से लेकर उन्हें बैरकों में सामाजिक दूरी के तहत रखने को भी कहा। इन दिनों जेल की बैरकों में बढ़ती गर्मी और उमस के मद्देनजर बंदियों के लिए बिस्तर व पंखे की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जेलर से पूछताछ की और हकीकत भी देखा। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। जेल परिसर में बरसात के मद्देनजर साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया। आला अफसरों के निरीक्षण से जेल कर्मियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें