फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शत-प्रतिशत शुद्धता पर डीएम का जोर, प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पालिटेक्निक कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों से संवाद किया और उन्हें जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही हर जानकारी को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उसका सही तरीके से अनुपालन करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला होती है, इसलिए सभी गणनाकर्मी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, ताकि कोई भी त्रुटि न रह जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें