फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद फेल अभ्यर्थियों को पास होने के लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। यह जानकारी परिषद के सचिव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। स्क्रूटनी के इच्छुक अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करने के लिए परिषद की वेबसाइट खोल दी गई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को चालान और आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी रजिस्टर्ड डाक से अंतिम तिथि तक बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद स्क्रूटनी की हार्ड कापी और चालान की रजिस्टर्ड डाक से आईं रजिस्ट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र पांच सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए शुल्क अलग-अलग निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी स्क्रूटनी के आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें