फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से प्रीति जिलाध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को ऑनलाइन गूगल मीट के जरिये हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रीति सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने संघ की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया। कहा कि महिला सशक्तीकरण को बल और पहचान देने के साथ महिला शिक्षकों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना संघ की प्राथमिकता है। बैठक में शीला सिंह को महामंत्री, सुप्रिया जायसवाल को मीडिया प्रभारी एवं गायत्री राय का कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन को मजबूत करने और ब्लॉक स्तर से लेकर विद्यालय स्तर तक महिला शिक्षकों को संघ से जोड़ने पर चर्चा की गई। इस मौके पर हेमलता वर्मा, अर्चना, सुमन चौहान, गीता वर्मा, नेहा, अनीता, कालिंदी पांडेय, प्रगति चौहान, दृष्टि सिंह रहीं। संचालन डॉ. सुनीता तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें