फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीडीओ से मिले जिला पंचायत सदस्य, बोले- बिना बैठक जारी हो रहा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार की 12 जिला पंचायत सदस्यों ने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य से मुलाकात की। उन्हें छह सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए तत्काल जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाने, जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में बराबर धन आवंटित कराने की मांग की। साथ ही बिना बैठक एक्ट के विपरीत जाकर टेंडर जारी करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे सीडीओ से मिलने पहुंचे जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि पंचायती एक्ट के अनुसार वर्ष में 6 मीटिंग होनी चाहिए लेकिन 5 मार्च 2024 के बाद जिला पंचायत की अब तक एक भी बैठक नहीं बुलाई गई। ऐसे में तत्काल बैठक बुलाई जाए। साथ ही बैठक नियमित दो माह के अंतराल पर कराना सुनिश्चित किया जाए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि अपर मुख्य अधिकारी व इंजीनियर बिना बैठक बुलाए ही टेंडर निकाल देते हैं जबकि पंचायत एक्ट में ऐसा कोई अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि जब पिछले 10 महीने में कोई मीटिंग नहीं हुई तो फिर इन्होंने कैसे कई बार टेंडर निकाल दिया। इसकी जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। जिला पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक का एजेंडा सदस्यों के पास भेजा जाता है उसमें जिला पंचायत में कितना पैसा आया, कितना खर्च हुआ और कितना शेष है की कोई जानकारी नहीं दी जाती हैं। अगली बैठक यह ब्योरा भी उपलब्ध कराया जाए। आरोप लगाया कि जिला पंचायत में सदस्यों से अधिक ठेकेदारोें से प्रस्ताव लिया जाता है। इसे लेकर जिला पंचायत सदस्यों में असंतोष है। जबकि एक्ट में कोई गाइड लाइन नहीं है कि ठेकेदार से प्रस्ताव लिया जाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आकाश सिंह यादव, आलोक कुमार, खेदन सिंह यादव, अनुराग, भरत राम आदि जिला पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें