गाजीपुर। विकासखंड देवकली की ग्राम पंचायत धरीकला और ग्राम पंचायत गोला में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे माडल तालाबों का रविवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण करा लिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब के किनारे-किनारे रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। जिससे सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा लाभांवित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां नाव और वृक्षारोपण के संबंध में खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि तालाब के भूमि पर जितने भी अतिक्रमण है दो दिन के अंदर हटा लिया जाए। इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए।