फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुआ यूरिया का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में खाद की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीमित मात्रा में सहकारी समिति पर पहुंच रही खाद अपर्याप्त साबित हो रही है। स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय समिति पर रविवार को कड़ी सुरक्षा में 500 बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
विज्ञापन

यूरिया आने की सूचना मिलते ही सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई थी। मौजूद किसानों के सापेक्ष कम खाद होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की व्यवस्था की गई थी। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को कतारबद्ध खड़ा कराकर यूरिया का वितरण कराया गया। इस दौरान सैकड़ों किसानों को मायूसी हाथ लगी। अनुकूल मौसम होनेे के कारण रबी की फसल के लिए यूरिया की मांग बढ़ गई है लेकिन यूरिया न मिलने के कारण किसानों के माथे पर बल पड़ रहा है। साधन सहकारी समिति पर यूरिया की आवक न के बराबर होने से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है। निजी दुकानदार इस मौके का लाभ उठाने में पीछे नहीं हैं। क्षेत्रीय किसान मनोज कुमार सिंह, पंकज तिवारी, श्यामनारायण सिंह, आलोक आदि ने बताया कि गेहूं की बुआई के समय डीएपी नहीं मिली तो सुपर से गेहूं की बुआई करनी पड़ी। जब गेहूं की फसल में यूरिया डालने की आवश्यक्ता पड़ी तो वह नदारद हो गई। काफी देर तक कतार में रहने के बाद भी पर्याप्त सफलता नहीं मिली। केंद्र प्रभारी शिवमूरत यादव ने बताया कि किसानों के सापेक्ष कम खाद होने के कारण पुलिस की मौजूदगी में पांच सौ बोरी यूरिया का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें