फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 221 में 12 आवेदन पत्रों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को किया गया। सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 221 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 12 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सेवराइ संवाददाता के अनुसार मुख्य समाधान दिवस तहसील में आयोजित हुआ। इसमें 35 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर चार का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी भारत भार्गव की अध्यक्षता में 13 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक का मौके पर निस्तरण किया गया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार तहसील में तहसीलदार नीलम उपाध्याय की अध्यक्षता में 78 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार तहसील में तहसीलदार संजय राय की अध्यक्षता में 27 में एक का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में प्रभारी चकबंदी अधिकारी अशोक मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 15 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसीलदार घनश्याम की अध्यक्षता में 13 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें एक का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में 40 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें