फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सत्याग्रह की तैयारियों पर हुई चर्चा .

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार प्रांत के चंपारण से वाराणसी तक किसान सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के जिला कार्यालय भारद्वाज भवन स्टेशन रोड लंका पर विभिन्न किसान संगठनों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें नवनिर्माण किसान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य अक्षय कुमार ने कहा कि देश गहरे संकट में है। खेती, किसानी, दवाई, पढ़ाई, कमाई, महंगाई को लेकर चंपारण से बनारस तक पद यात्रा दो अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक होगी। वाराणसी से आए किसान नेता रामजन्म यादव ने कहा कि यह यात्रा किसानों के साथ - साथ समाज के उन तबकों को भी जोड़ेगी जो व्यवस्था में असहाय होकर पड़े हैं। हमारी यात्रा खेती- किसानी के साथ- साथ आम आदमी के स्वास्थ्य दवाई, छात्रों के भविष्य पढ़ाई, नौजवानों के रोजगार कमाई और परिवारों के खर्चे महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाएंगी। किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि पिछले एक साल में कोरोना और लॉकडाउन के समय सरकार की लापरवाही और दवाई की अनुपलब्धता और प्रायोगिक चिकित्सा ने लाखों जिंदगियां हमसे छीन ली हैं। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव रमेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामाश्रय यादव, अरुण सिंह, अमरनाथ यादव, फरीद आलम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अमेरिका सिंह यादव एवं संचालन रामाश्रय सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें