फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: दिव्यांगों का कफन वाला विरोध, स्टेशन परिसर में लेटकर किया प्रदर्शन, जा रहे थे मुख्यमंत्री के दरबार

Tue, 01 Oct 2024 10:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर

सार

सीएम योगी से जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर मिलने जा रहे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका तो इन्होंने कफन वाला प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टेशन परिसर में लेट गए और गुहार लगाने लगे। प्रशासनिक अमले के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए।
विज्ञापन
कफन प्रदर्शन की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के दुल्लहपुर में सीएम से मिलने जा रहे दिव्यांगों ने कफन वाला विरोध दर्ज किया। जखनियां रेलवे स्टेशन पर कफन डालकर लेट गए। आरोप था कि पुलिस उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाने नहीं दे रही है। हालांकि रात करीब साढ़े आठ बजे थानाध्यक्ष ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


कई दिव्यांग कृषक ट्रेन से गोरखपुर मुख्यमंत्री जनता दरबार में मिलने जा रहे थे। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार के साथ भुड़कुड़ा पुलिस ने स्टेशन पर दिव्यांगों को गोरखपुर जाने से रोक दिया। इससे नाराज दिव्यांगों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष कमलेश राम अपने कुछ साथियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर कफन को अपने उपर रखकर लेट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



कमलेश राम कहना था कि बहरियाबाद थाना के अंतर्गत रामविजय चौहान की जमीन गांव में कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली करने के लिए बहरियाबाद थानाध्यक्ष के साथ ही जखनियां एसडीएम को सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार में मिलने के लिए जाने का निर्णय लिए थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष भुड़कुड़ा तारावती का कहना है कि दिव्यांगों को समझाया गया है। कल उच्चाधिकारी मौके पर जाएंगे, जो भी उचित होगा कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें