अठगावां के एलएसडीएस हॉकी स्टेडियम में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : 1
गाजीपुर। अठगांवा स्थित एलएसडीएस हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को अखिल भारतीय हरिकेश सिंह बबलू स्मारक 20वीं इनामी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में कुल तीन मैच मुकाबले हुए। इसमें मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, अठगावां ए और बी ने जीत दर्ज की। एलएसडीएस हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहला मुकाबला गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच खेला गया। इसमें मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने दिलीप राजभर की हैट्रिक और हिमांशु यादव व नीरज यादव के एक-एक गोल की मद्द से 5-3 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला अठगावां ए और बनारस हॉस्टल के बीच खेला गया। इसमें अजय के दो और मोहम्मद जैद के एक गोल की बदौलत अठगावां ए ने 3-1 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला विवेक अकादमी वाराणसी और अठगावां बी के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों का स्कोर निर्धारित समय तक दो-दो था। इसके बाद मुकाबला ट्राईब्रेकर में चला गया, जिसमें अठगावां ने 2-1 से विजेता रही। इस मौके पर पूर्व एमएल सी डॉ. कैलाश सिंह, आलोक सिंह, गुंजन सिंह आदि मौजूद रहे।