फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिठाई दुकानदार ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा पर खजूहां गांव निवासी मिठाई दुकानदार ने शुक्रवार की शाम तहरीर देकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पर कोतवाली पुलिस ने एक होमगार्ड और मिठाई दुकानदार का शांतिभंग में चालान कर मामले रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

खजूहां निवासी नीरज कुशवाहा ने तहरीर देकर बताया कि वेदबिहारी पोखरा चट्टी पर उसकी मिठाई की दुकान है। आरोप लगाया कि बीते 28 जनवरी की रात लगभग 11. 30 बजे गस्त कर रहे दो होमगार्ड ड्यूटी के दौरान सिगरेट मांगे। सिगरेट देने से इनकार कर दिया। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे कासिमाबाद थाने की पुलिस चार पहिया वाहन से दुकान पर आई है और वाहन में बैठाकर कोतवाली लेकर आई। इसके बाद बेरहमी से मारा पीटा है।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने होमगार्ड सर्वेस सिंह और मिठाई दुकानदार नीरज कुशवाहा को शांतिभंग में चालान कर कर दिया। कोतवाल राज नारायण ने बताया कि दुकानदार को किसी ने मारापीटा नहीं है। दुकान से सामान लेने को लेकर विवाद हुआ था। होमगार्ड सर्वेश सिंह और दुकानदार नीरज कुशवाहा का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें