गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हादसे में हुई ऑटो चालक की मौत की खबर में------सामुदायिक स्वास्थ्य कें
सैदपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर स्थित बाबा जागतानंद स्थल के सामने शनिवार की सुबह गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दिव्यांग ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रभारी थाना प्रभारी प्रताप नारायण ने बताया कि नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुमी कलां निवासी समुन्नर यादव (45) पैरों से दिव्यांग थे। परिवार के भरण-पोषण के लिए ऑटो चलाते थे। शनिवार की सुबह सवारियां लेकर सैदपुर की ओर जा रहे थे। बासूपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो चालक समेत सभी यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने समुन्नर यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।