डायट के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों के लोगों ने बुधवार को विकास भवन पर धरना दिया। सभा कर डायट प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की मांग उठाई।
इसके बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे राज्य कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरना सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि डायट के प्रभारी प्राचार्य के उपेक्षात्मक रवैए के चलते जिले के शिक्षक और कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा है।
राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अभयराज सिंह और मंत्री सर्वजीत यादव ने धरना सभा को समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रभारी प्राचार्य को नहीं हटाया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह और मंत्री प्रमोद उपाध्याय ने डायट प्राचार्य को हटाने की मांग की।
मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि डायट प्राचार्य शासनादेश और उच्चाधिकारियों के आदेश की अनदेखी कर जनहित की उपेक्षा कर रहे हैं। धरना सभा और जुलूस में ओमप्रकाश यादव, जयराम, डा. दुर्गेश सिंह, विजयशंकर राय, वृजेश यादव, जीतेंद्र सिंह, विजय नारायण यादव, अमित कुमार, हरेंद्र विक्रम, संदीप शर्मा, अभयराज, विरेंद्र प्रताप, रामराज कुशवाहा, विजय सिंह, अरुण सिंह, अखिलेश यादव, रामनगीना आदि मौजूद रहे।