फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी भंडारण केंद्र स्थल पर पहुंचे डीआरएम

Thu, 21 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप का आगमन बुधवार को यहां हुआ। इसके बाद उन्होंने घाट स्टेशन स्थित उस भूमि का निरीक्षण किया जहां वातानुकूलित सब्जी भंडारण केन्द्र का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय और कानकोर के अधिकारियों के साथ केन्द्र निर्माण के संबंध में चर्चा कर जानकारी हासिल की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

 रेलवे की तरफ से शहर के अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान और घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केन्द्र का आगामी दिनों में निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन


 संस्थान का शिलान्यास पिछले दिनों केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री की तरफ से किया जा चुका है। आने वाले दिनों में सब्जी भंडारण केन्द्र का शिलान्यास होना है।

इसी क्रम में बुधवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप सड़क मार्ग से यहां पहुंचे। उन्होंने विभागीय और कानकोर के अधिकारियों के साथ केन्द्र निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।

 उन्होंने केन्द्र निर्माण के चलते भविष्य में रेल लाइन के दोहरीकरण और ताड़ीघाट को गाजीपुर से जोड़ने के कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो इसके बाबत भी पूछताछ की।

 उन्होंने केन्द्र के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंध पीसी जायसवाल, सीनियर डीईएन-2 राहुल श्रीवास्तव, आईओडब्लू दिलीप कुमार, प्रदीप तथा कानकोर के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें