फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की कमर तोड़ कमाई पर दबंगों ने कुंडली जमाई, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरबत में जीने वाले मनरेगा मजदूरों की रोजी-रोटी को भी कुछ लोग हजम करना चाह रहे हैं। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत में इन गरीबों का दिन-रात श्रम का दोहन किया ही जा रहा है। कोरोना काल में भी उन्हें दो जून की रोटी के लिए भटकना पड़ रहा है। जिम्मेदार डांट-फटकार लगाकर अपने दरवाजे से लौटा दे रहे हैं। ऐसे ही अन्याय के खिलाफ बुधवार को पहाड़पुर ग्राम पंचायत के मजदूरों ने सदर ब्लाक कार्यालय पहुंचकर घंटों धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बेबस और लाचार मजदूरों ने ग्राम पंचायत के प्रधान पर महीनों से मजदूरी दबाकर बैठने का आरोप लगाते हुए शहर के सदर ब्लाक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों पर भी हीलाहवाली का आरोप लगाया। करीब चार दर्जन महिलाओं ने महीनों से लंबित अपनी मजदूरी की मांग करते हुए अपने आर्थिक बदहाली की कहानी सुनाया। प्रदर्शन करते हुए सदर ब्लाक कार्यालय पहुंचे मजदूरों ने कहा कि पिछले एक साल के भीतर समय-समय पर गांव के पोखरे की सौंदर्यीकरण कार्य में दिए गए श्रम की मजदूरी आज तक नहीं मिली। किसी मजदूर की 15 दिन तो किसी की एक महीने तक का मजदूरी रोककर रखा गया। इन मजदूरों ने कोरोना काल में खुद की सुरक्षा को दांव पर लगाकर दिन रात सेवा दिया था। लेकिन अब जब वे ग्राम प्रधान के यहां मजदूरी के लिए पहुंच रही हैं तो वहां फटकार लग रही है। आर्थिक त्रासदी से जूझ रहीं इन मजदूरों ने लामबद्घ होकर बुधवार को ब्लाक कार्यालय का ही घेराव कर डाला। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से उर्मिला, चमेली, गुलाबचंद, वंदना, मनसा, विनीता, सीमा, सविता, नंदनी, मंती, बसंती, अशर्फी, बसंती, राधिका, छांगुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें