फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाड़े गए भूमिहीन गरीबों के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर गुरु दत्ता में जबरिया उजाड़े गए भूमिहीन गरीबों के लिए आवास की व्यवस्था करने की मांग को लेकर जखनिया तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि जखनिया तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व के मामलों को हल कराने की जगह गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। गरीब खुले आसमान के नीचे बच्चों सहित गुजारा करने को विवश हैं। उन्होंने गरीबों को जमीन सहित आवास, शौचालय और पुनर्वास की व्यवस्था कराने और अवैध कब्जाधारियों को बेदखल करने की मांग की। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव रामप्यारे राम, लालबहादुर बागी, उजागिर, मिलन कुमार, शांति देवी, रामवृक्ष मौर्य, रणधीर सिंह, जहीर, सुखराम ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें