फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जेल में आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार में बंद कैदी अमन कुमार के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए छात्र नेताओं ने सरजू पांडेय पार्क में पांच घंटे का सामूहिक उपवास रखा। नायब तहसीलदार राजीव कुमार सिंह को पत्रक सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता डाॅ. शम्मी सिंह ने कहा कि पिता खुरचन राम ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि आए दिन पुत्र से पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं देने पर उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इससे आजिज आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मामले की न्यायिक जांच की मांग की। छात्र नेता अभिषेक राय ने दोषियों पर दंडनात्मक कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मनीष चौधरी, शिवम उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें