फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग के करीब मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी संतोष सिंह (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग से 300 मीटर पूरब मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि संतोष सिंह और गांव के ही उमेश सिंह के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से वाराणसी रवाना हुए थे। शाम चार बजे दोनों लोगों का साथ छूट गया। साथ छूट जाने के कारण उमेश सिंह वाराणसी में खोजने लगे तथा परिजनों को भी सूचित किया। परिजन भी वाराणसी पहुंच कर तलाश करने लगे। शनिवार की सुबह करीब 6.30 बजे सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग से 300 मीटर पूरब रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची सैय्यदराजा पुलिस ने आधार कार्ड के द्वारा मृतक की शिनाख्त संतोष सिंह के रूप में की तथा परिजनों को सूचित किया। वाट्सएप पर शव का फोटो भी भेजा। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तत्काल ही परिजन सैय्यदराजा थाना चले गये। सिर और धड़ अलग होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। थानाध्यक्ष सैय्यदराजा शेषधर पांडेय ने बताया कि शव मिलने की सूचना सुबह 6.30 बजे मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें