बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित एक कालेज के पास शनिवार को बागीचे में पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
हुसैनपुर गांव निवासी कैलाश सिंह (60) सुबह उठने के बाद चाय पीकर घर से किसी को कुछ बताए निकल गए थे। बागीचे में पेड़ की टहनी से उनका शव लटकता मिलने की जानकारी होते ही पत्नी गीता देवी भी रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।