फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला रिश्तेदारी से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर स्थित मुख्य नहर में डूबे सोनभद्र के युवक का शव शनिवार की शाम बहादुरपुर के पास नहर में उतराया पाया गया। इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सोनभद्र निवासी अखिलेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को चक्काबांध गांव के पास मुख्य नहर में सोनभद्र जनपद के पटना गांव निवासी अखिलेश कुमार विश्वकर्मा (25) डूब गया था। वह अपने दोस्त के ससुराल जमानिया स्टेशन बाजार निवासी मोती जायसवाल के यहां अन्नप्राशन का निमंत्रण देने आया था। इसकी सूचना पर पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच बीते बृहस्पतिवा को मृतक युवक के भाई दिनेश कुमार ने गुमशुदगी कि तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने लापता युवक की खोजबीन करने में जुट गई। शनिवार कि शाम जब ग्रामीण नहर के किनारे टहल रहे थे, तो अचानक ग्रामीणों की निगाह नहर में पड़ी तो देखा की किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिस पर नहर और आस- पास खोज रही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने ग्रामीणों कि सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लापता युवक अखिलेश कुमार विश्वकर्मा सोनभद्र जनपद के पटना गांव का रहने वाला है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें