जमानिया। कोटिया गांव में शनिवार को विवाहिता का शव कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुहवल थानात्रेज्ञ के बडौरा गांव निवासी सुहवल थानाक्षेत्र के बडोरा गांव निवासी अंशु मौर्य (21) की शादी चार दिसंबर 2024 काे कोटिया गांव निवासी गौतम मौर्य के साथ हुई। गौतम बाहर रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
सुबह के समय गेहूं की फसल की कटाई के लिए सास माली देवी, ससुर मेघनाथ और देवर चंद्रकेश खेत में गए थे। खेत से लौटने के बाद जब अंशु को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद विवाहिता के कमरे के पास गए तो वह अंदर से बंद मिला।
अनहोनी की आशंका पर कमरे का दरवाजा तोड़ने पर विवाहिता को पंखे से लटकता देख सभी अवाक रह गए। इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतका के भाई पवन कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।