फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में उतराया मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। बरेसर थाना क्षेत्र के अमहट गांव निवासी एक वृद्ध का शव मंगलवार की दोपहर संदिग्धावस्था में गड़ही में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमहट गांव निवासी पारसनाथ सिंह (75) सोमवार की देर शाम घर से शौच की बात कहकर निकला था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह से भी परिजन इधर-उधर तलाश करने लगे। दोपहर में कुछ लोगों ने गड़ही में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ देखा। यह खबर चारों तरफ फैल गई और कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने शव को बाहर निकाला तो देखा कि शव पारसनाथ सिंह का था। लोगों द्वारा सूचना देने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगे। मौजूद लोग सांत्वना देने में जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें